छतरपुर

बड़ी ब्रेकिंग: पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया उद्घोषित

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।

थाना महाराजपुर अंतर्गत हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी अंशुल पटेल, शिवम पटेल, राघवेंद्र पटेल निवासी ग्राम मनकारी की गिरफ्तारी हेतु ₹5000

थाना सिविल लाइन अंतर्गत धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपी अरविंद तिवारी निवासी सनसिटी कॉलोनी छतरपुर की गिरफ्तारी हेतु ₹3000

थाना सिविल लाइन अंतर्गत धोखाधड़ी के प्रकरण के फरार आरोपी भूपेंद्र कुशवाहा उर्फ गोलू निवासी ग्राम टटम थाना महाराजपुर की गिरफ्तारी हेतु ₹3000

थाना बक्सवाहा अन्तर्गत धोखाधड़ी के प्रकरण के आरोपी लाखन सिंह लोधी, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, धीरू दुबे, बैजनाथ दुबे, श्री राम दुबे, सुन्नी लोधी, परमलाल लोधी, कल्लू रजक निवासी ग्राम मझगुवां बदन की गिरफ्तारी हेतु ₹3000

थाना बमीठा अंतर्गत एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपी आनंद पटवा निवासी अलीपुरा की गिरफ्तारी हेतु ₹5000

थाना बमीठा अंतर्गत चोरी के प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹8000

महिला थाना अंतर्गत दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी शिवाकांत अहिरवार निवासी ग्राम धमचुआ जिला पन्ना की गिरफ्तारी हेतु ₹3000 के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

अभी हाल में
थाना लवकुश नगर अंतर्गत लूट के प्रकरण में ₹5000 के इनामी आरोपी अयान खान, बबलू कुशवाहा, राज वर्मा, महेंद्र कुशवाहा

थाना सटई अंतर्गत दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के प्रकरण के ₹3000 के इनामी आरोपी जितेंद्र रजक निवासी ढोगरा

थाना गौरिहार अंतर्गत 18 साल पुराने चोरी धोखाधड़ी प्रकरण की ₹8000 के इनामी आरोपी जितेंद्र कुमार अवस्थी, 31 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण के ₹10000 के इनामी आरोपी मुखिया अहिरवार, 25 साल पुराने अवैध शराब प्रकरण के ₹10000 के इनामी आरोपी कमलेश कुमार मिश्रा

थाना कोतवाली अंतर्गत 9 साल पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के ₹5000 के इनामी आरोपी कौशल कुमार पाठक

थाना सिविल लाइन अंतर्गत 5 चेक बाउंस के प्रकरणों के ₹8000 के इनामी आरोपी ऋषिकेश अत्रे को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button