राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओ का हुई सम्मान निकली बाइक रैली

घृणित मानसिकता को लोगों कि पैरवी ना करें अधिवक्ता: अभिषेक भार्गव
@गढ़ाकोटा पीएल पटेल। सागर जिले के गढ़ाकोटा में राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस के अवसर तहसील प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के द्वारा राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पं गोपाल भार्गव के प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक भार्गव,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी एवं तहसीलदार महेश दुबे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ताओं का सम्मान साथ ही नवीन अधिवक्ता में शैलेष चौरसिया,आभाष चौदह,दिनेश खरे का मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। उद्बोधन,सम्मान समारोह के बाद सभी पंजीकृत अधिवक्तागणो का भी सम्मान किया गया साथ ही बाईक रैली का आयोजन किया गया जो कि तहसील परिसर गढाकोटा से प्रारंभ होकर तहसील परिसर से स्टेडियम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति,शासकीय महाविद्यालय में स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर बस स्टेण्ड पर शहीद स्मारक पर पुराना बस स्टेण्ड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये नवीन कोर्ट बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए बिंदी तिगड्डा,पुलिस थाने से छोटा पुल गुन्जौरा तिगड्डा, बाजार,रूई बाजार,फटका तिगड्डा के बाद तहसील परिसर बाईक रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जमील कुरैशी सहित संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व भाजपा नेता अभिषेक भार्गव द्वारा सभी अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा गया कि घृणित मानसिकता वाले लोगों कि पैरवी न करें जो लोग समाज को छोड़ने का काम करे ऐसे लोगों का काम न करें।यहां बता दें कि हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा कुर्मी समाज के लोगों अश्लील गाली के साथ आ मर्यादित भाषा में वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल किया गया था जिसके बाद कुर्मी समाज के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में इसका विरोध करते हुए रहली जाकर एसडीओ पी को ज्ञापन देते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि थी। इस कारण अभिषेक भार्गव ने भी ऐसे व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई कि बात कही है।

















