निवाड़ीमध्यप्रदेशसागर संभाग

कोर्ट में सजा सुनते ही आरोपी ने खाया जहर, हॉस्पिटल में भर्ती

मध्यप्रदेश। निवाड़ी जिले से खबर आ रहीं हैं जहां एक नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले एक युवक ने निवाड़ी न्यायालय में सजा सुनते ही जहरीला पदार्थ खा लिया। न्यायालय में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गयाय है।

दरअसल, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना अंतर्गत आरोप देवेंद्र अहिरवार का नाबालिग से दुष्कर्म करने का न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय में आरोपी देवेंद्र अहिरवार निवासी पाराखेरा (30) को मामले में 20 वर्ष की सजा सुनाई गई। जैसे ही सजा सुनाई वैसे ही आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने जेब में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया।

अचानक हुई इस गतिविधि से न्यायालय में हड़कंप मच गया। जहर खाने के बाद देवेंद्र की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी मलारया ने प्राथमिक इलाज के बाद देवेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसने जो विषाक्त पदार्थ खाया है वह सल्फास बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button