मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

उच्च पद प्रभार से हटाए हुए अतिथियों का जल्द मिलेगा पूरा वेतनमान: डीईओ अरविंद जैन

सागर। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा लगातार उच्च पद पर प्रमोशन से आये शिक्षकों की जगह अतिथि शिक्षक को कार्य मुक्त भी नहीं किया गया और उनसे लगातार कार्य करवाया गया वेतनमान के नाम पर शिक्षा विभाग के आला अफसर अधिकारियों द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से उनकी सेवा समाप्त की जा रही है और उनका 5 माह का वेतन मान भी नहीं दे रहे हैं और उनको लगातार धमकिया और प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

इसी कश्मकश में लगातार 15 ,20 दिन से निरंतर संघर्ष करते हुए रहली अतिथि शिक्षक संघ ने आज सागर में डी,ई,ओ अरविंद जैन को ज्ञापन सौंपा और तत्काल निराकरण की बात कही अन्यथा की स्थिति में अतिथियों ने आत्मदाह के साथ-साथ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक मामला ले जाने की बात बोली डी,ई,ओ ने मामला तत्काल संज्ञान में लेते हुए कहा कि आप लोगों का बंटन भी आ चुका है और तीन माह का वेतन डी ,पी ,आई देगी और बाकी जनवरी-फरवरी का वेतन संस्था प्रमुख के वेतन से आहरित कर आप लोगों को दिया जाएगा और जल्द से जल्द आप सभी का वेतन आपके खाते में भिजवाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय ठाकुर, पंकज साहू, भानुमती पटेल,भाविक सेन, मुकेश अहिरवार, जगन्नाथ प्रजापति, अमित विश्वकर्मा, रेशु रैकवार, शंकरलाल चढार, हरविंद्र सिंह लोधी, उदयभान लोधी, सुलभ दुबे, नरेश सेन, जयनीश अहिरवार, आशीष कुर्मी, प्रसन्न कुर्मी अतिथि शिक्षक शामिल हुए।

(पुरुषोत्तम लाल पटेल गढ़ाकोटा सागर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button