मध्यप्रदेशरीवा संभागसतना

पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का निधन, कल प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

सतना। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह नहीं रहे। शुक्रवार देर रात बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हर्ष नारायण बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

आज शनिवार को उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निजी निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री नारायण सिंह विक्रम सिंह के पिता थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए विक्रम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पूज्य पिता हर्षनारायण सिंह पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का शनिवार देर रात सतना के बिरला अस्पताल में निधन हो गया है। आपकी छाव में पला बढ़ा हूं, आज मैं अपने आप को अकेला महसूस कर रहा हूं।

कौन हैं पूर्व मंत्री हर्ष सिंह-
रामपुर बघेलान सीट से पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हर्ष सिंह 1980 में रामपुर बघेलान से पहली बार विधायक चुने गए और फिर कांग्रेस, भाजपा व राष्ट्रीय समता दल की टिकट पर चुनाव जीते। हर्ष सिंह के दादा अवधेश प्रताप सिंह विंध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे और आजादी के लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।

क्रिकेट और शतरंज और रायफल शूटिंग के शौकीन थे हर्ष-
शिवराज मंत्री मंडल में शामिल सतना जिले के रामपुर बघेलान विधायक हर्ष सिंह ने 1970 में भोपाल यूनिवर्सिटी से बीएससी सेकंड ईयर पास की थी। इसके बाद वे राजनीति में आ गए। हर्ष सिंह रायफल शूटिंग, क्रिकेट और शतरंज के शौकीन थे। इन्हें शतरंज का मंजा हुआ खिलाड़ी भी माना जाता था। इसके अलावा हर्ष सिंह पुस्तैनी किसान भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button