पुलिस द्वारा लूट के 03 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर लूटे गए मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया

@सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के सतत पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लूट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को लूटे गए मोबाइल फोन सहित 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
फरियादी यश कुमार पिता अवधेश कुमार अग्रहरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोमती टेंट हाउस के पास, निगाही, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा दिनांक 25.12.2025 को थाना विन्ध्यनगर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका ऑटो रोककर सीएमपीडीआई कॉलोनी जयंत के पास मुख्य सड़क से डरा-धमकाकर शमशान घाट बनौली, जयंत ले जाया गया, जहां पैसे की मांग की गई। पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त एक आरोपी का नाम “लम्बू” होना ज्ञात हुआ, जो संभवतः गर्दा बनौली का निवासी पाया गया। संदेही की तलाश करने पर उसका नाम विक्रम उर्फ लम्बू वर्मा होना पाया गया, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया।
संदेही एवं उसके साथियों की पतासाजी के दौरान तीनों आरोपी सिम्पलेक्स कॉलोनी, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जयंत के पास से दस्तयाब किए गए। पूछताछ पर तीनों आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से फरियादी का लूटा गया मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।
अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपीगण—
अमन कुमार वर्मा
विक्रम उर्फ लम्बू वर्मा
(दोनों निवासी—गर्दा बनौली,
शिवम वर्मा खुटार पोखरा टोला, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
को दिनांक 26.12.2025 को गिरफ्तार कर दिनांक 27.12.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक दीपनारायण, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, सुबोध तोमर, धीरेन्द्र अहिरवार, महेश पटेल, प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र यादव तथा सैनिक रमेश द्विवेदी एवं कृष्ण कुमार गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।

















