मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

कलश यात्रा के साथ संस्कार वाटिका में शुरू हुई भागवत कथा

इस दुनिया में केवल परमात्मा ही सत है बाकी संसार असत है: धन्वंतरी दास जी

मध्यप्रदेश। छतरपुर शहर के गायत्री मंदिर के समीप संस्कार वाटिका में आज कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। यह कलश यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर भारत माता मंदिर होते हुए चेतगीरी हनुमान मंदिर के बाद वापस गायत्री मंदिर होकर कथा स्थल संस्कार वाटिका में पहुंची। इस कलश यात्रा में ढोल नगाड़े बैंड बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और धर्म प्रेमी जनता ने भाग लिया।

इसके बाद शाम 4:30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई जिसमें कथा व्यास वृंदावन से पधारे श्री धन्वंतरी दास जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दुनिया में केवल परमात्मा ही सत है बाकी सभी असत हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रभु कृपा से कथा में लीन हो जाता है परमात्मा उसके साथ हमेशा रहते हैं बाकी संसार के रूप में अगर देखा जाए तो आज के जमाने में लोगों के पास कथा नहीं व्यथा ही व्यथा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए।

आपको बता दें कि संस्कार वाटिका में 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पत्रकार जीतेंद्र रिछारिया द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भाव आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में शहर की धर्म प्रेमी जनता पहुंच रही है और कथा का रसपान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button