महेंद्र गुप्ता हत्या से संबंधित महिला अभियुक्त के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या में शामिल मुख्य आरोपी रानू राजा के माता-पिता एवं चाचा एवं अन्य महिला सहित कुल 7 आरोपी किए गए जा चुके हैं गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। दिनांक 04.03.24 को छतरपुर शहर में गजराज पैलेस के सामने रोड में अज्ञात हमलाबरो द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारी गई जिससे मौके पर ही मौत हो गयी थी। फरियादी जो मृतक महेन्द्र गुप्ता का ड्राईवर व गनमैन था,उसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन छतरपुर में अपराध क्र.123/24 धारा 302 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध कायम कर विवेचना में ले लिया गया।
मौके पर एफ.एस.एल.टीम एवं तकनीकी एक्सपर्ट बुलाये गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर छतरपुर पुलिस के लिये चुनौती बने इस अंधे कत्ल के खुलासे हेतु गम्भीरता से लेते हुये सिविल लाईन पुलिस कार्यवाही में जुट गयी। घटनास्थल के निरीक्षण एकत्रित सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विगत माह हत्या की घटना में शामिल आरोपी आकाश सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एवं शेष सम्मिलित आरोपियों की तलाश निरंतर जारी थी।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धर पकड़ कार्यवाही जारी थी।
आकाश सक्सेना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने हत्या की घटना से जुड़ी एक महिला आरोपिया को भी जेल भेजा। तथा पुरानी दुश्मनी के चलते महेंद्र गुप्ता की जो हत्या हुई थी उसके मुख्य आरोपी दोनों सगे भाई प्रतिपाल सिंह एवं गोविंद सिंह निवासी सीलोन थाना ईसानगर तथा दो जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात दोनों शूटर धर्मेंद्र जाटव उम्र 20 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश एवं सचिन जाटव उर्फ ट्विन टावर उम्र 22 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को जिला मथुरा से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
हत्या की घटना में सम्मिलित मुख्य आरोपी रानू राजा की मां महिला अभियुक्त कुसुम रानी से पूछताछ कर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा न्यायालय पेश कर जे आर में भेजा गया एवं उक्त आरोपी के कथनों एवं साक्ष्यों के अनुसार मुख्य आरोपी रानू राजा की पत्नी की भी हत्या की घटना में भूमिका स्पष्ट हुई है। मुख्य आरोपी रानू राजा एवं मुख्य आरोपी की पत्नी चंद्रकांति की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।