छतरपुर

थाना नौगांव पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे अंतराज्यीय 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 55 किलो से अधिक गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बरामद

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 75 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

थाना नौगांव  पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महोबा रोड में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा सिंगरावनकला भड़ार नदी के पुल के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया। कार से उतरकर भाग रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया, कार की विधिवत तलाशी ली गई कार की डिग्गी के अंदर बोरी में मात्रा 55 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। डिग्गी व सीट मोडिफाइड करवाके छुपाया गया था। अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार की कीमत करीब 14 लाख रुपए बरामद की।

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर

1. हल्काई कुशवाहा पिता दौलत कुशवाहा निवासी शक्ति पुरा मोहल्ला, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश।

2. प्रमोद कुमार कुशवाहा पिता परशु कुशवाहा, निवासी उदल चौक के पास, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश। को गिरफ्तार कर थाना नौगांव में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, आरक्षक अरविंद राय, प्रहलाद पटेल, राहुल राजा, नरेंद्र एवं सौरभ तिवारी की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button