पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नेतृत्व में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर छतरपुर नगर में निकलवाई जा रही है श्री रामनवमी शोभायात्रा
सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मोबाइल सीसीटीवी कंट्रोल, ड्रोन कैमरा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से की जा रही है मॉनिटरिंग, आकस्मिक सेवा, निर्भया वाहन,थाना मोबाइल, बलवा नियंत्रण वाहन निरंतर भ्रमण पर, यातायात हेतु परिवर्तित मार्गो की समुचित व्यवस्था

मध्यप्रदेश। आज दिनांक 17 अप्रैल 2024 को हर वर्ष की भांति छतरपुर नगर में श्री रामनवमी के दिन श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह द्वारा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है एवं संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी मोबाइल कंट्रोल, एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य माध्यमों से मॉनिटरिंग की जा रही है।
श्री राम नवमी शोभायात्रा रामलीला मैदान गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर गांधी चौक से गुजरकर महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक पहुंची जहां पर पन्ना रोड एवं सागर रोड की तरफ से आने वाली झांकियां शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई। उसके पश्चात छत्रसाल चौराहे से निकलते हुए आकाशवाणी तिराहे से गुजर कर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड फव्वारा चौक से होते हुए हटवारा बाजार गुजर कर पुनः गांधी चौक पहुंचे एवं गांधी चौक से वापस गल्ला मंडी रामलीला मैदान में शोभा यात्रा का समापन होना है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार के पर्यवेक्षण में छतरपुर पुलिस की इस सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, एसडीओपी बिजावर शशांक जैन सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के समस्त थानों से आवश्यकता अनुसार पुलिस बल, रक्षित केंद्र का बल, समस्त पुलिस कार्यालय का बल, सशस्त्र बल महिला पुलिस बल एवं QRT बल भी उपस्थित है।