बड़ी खबर: 13 आईएएस अधिकारियों सहित 5 जिलों के डीएम बदले

उत्तरप्रदेश। देर रात राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के सरकार ने तबादले किए हैं जिसमें लखनऊ सहित 5 जिलों के डीएम को इधर से उधर किया गया हैं।
जिनकी सूची इस प्रकार हैं-
बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। वहीं नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। रविन्द्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।

















