मध्यप्रदेशइंदौरइंदौर संभाग

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो छात्र, दोनो की मौत

मध्यप्रदेश। इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र की सिलिकाॅन सिटी में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनो देवास के निवासी है और इंदौर में पढ़ाई के लिए रहते थे। दोनो बुधवार रात छत पर गए थे और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उन्हें जोरदार झटका लगा।

राऊ पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो व नीरज पिता मनोहर पटेल है। दोनो इंदौर मेें सिलिकाॅन सिटी में मकान किराए पर लेकर रहते थे। वे बीफार्म की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे है।

वहीं बताया जा रहा है कि पहले दिव्यांश हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया था। नीरज उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी झटका लगा। करंट लगने से उनके शरीर झुलस गए थे। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। रहवासी दोनों को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। रात को वे भी सिलिकाॅन सिटी पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button