मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला प्रोफेसर को टक्कर मारी,जानलेवा हमले की आशंका

मध्यप्रदेश। सागर जिले के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ एक महिला प्रोफेसर को बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान महिला प्रोफेसर 40 फीट दूर सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी सागर रेफर किया गया। महिला प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय नेहरू महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की महिला प्रोफेसर मनीषा शर्मा शाम करीब साढ़े चार बजे कॉलेज से घर के लिए निकली थीं। रोड क्रॉस करके जैसे ही सड़क के किनारे पहुंचीं। तभी बिना नंबर की सफेद रंग की अज्ञात बोलेरो कार उन्हें टक्कर मारते हुए चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला प्रोफेसर 40 फीट दूर डॉक्टर अंसारी के मकान के गेट के यहां गिरी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला प्रोफेसर को देवरी के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना का एक वीडियो फुटेज कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे में एक लड़की दोपहर करीब 3 बजे से गेट के पास और घटनास्थल पर रेकी करते हुए दिखाई दे रही है।

मंडी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में वही बोलेरो मंडी गेट पर खड़ी कैद हुई है। घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बोलेरो चला रहा व्यक्ति सफेद रंग का गमछा मुंह पर लपेटे हुए था और टोपी लगाए हुए था। घटना के बाद प्राचार्य ओपी दुबे और सभी प्रोफेसर अस्पताल पहुंच गए। कॉलेज प्रोफेसरों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि महिला प्रोफेसर मनीषा शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के बाद बोलेरो चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button