मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

छतरपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों में फ्लेक्स लगाकर पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा नए कानून के प्रति जन जागरूक

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा नए कानून की जानकारी लोगों के बीच अधिक से अधिक पहुंचाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड चौराहों मार्गो में नए कानून से संबंधित फ्लेक्स एवं बैनर लगाए गए हैं। साथ ही पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन अपराधिक अधिनियम के प्रति जनता को जागरूक करना है। जाँच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है। नए कानून में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और दस्तावेजी साक्ष्य को समान रूप से महत्व दिया गया है। इलेक्ट्रानिक यंत्र के माध्यम से कथन लेख किये जायेंगे तथा समन की तामीली हो सकेगी। अपराध में पीड़ित व्यक्ति को पूरा न्याय मिल सके, यही नए कानून की मूल भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button