मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसम्पर्क अधिकारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसम्पर्क संचालनालय, भोपाल में पदस्थ सहायक संचालक श्रीमती पूजा थापक के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।