मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

पत्रकार पुष्पेंद्र लोधी के समर्थन में गढ़ाकोटा तहसील पत्रकार संघ ने ज्ञापन सौंपा

गढ़ाकोटा। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों पर हमला, जान से मारने की धमकी देने और अपहरण आदि अपराध बढ़ते जा रहे है। जिनके समाचार विभिन्न जिलों से लगातार आते रहे है। तात्कालिक सनसनीखेज मामला बुंदेलखंड के जिला दमोह से आई हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह लोधी लगातार दमोह जिला में सक्रियता से पत्रकारिता कर रहे है,और जिला दमोह की ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार और सरपंच सचिव के क्रियाकलाप के कारण हो रही आम जनता को परेशानी ,एवं शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग भ्रष्टाचार के समाचार प्रकाशित कर रहे हैं पिछले दिनों ग्राम पंचायत बकान के ग्राम भटेरा में बनी प्राथमिक शाला के बाउंड्री बाल के बारे में समाचार प्रकाशित किया जिसमें लाखो रुपया का घोटाला और फर्जी मूल्यांकन किया गया था।

जिसके विरोध सरपंच संघ ने ज्ञापन दिया और पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी दी गई , और विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जा रहे है। इस घटना को लेकर प्रदेश भर के पत्रकार संगठन लगातार रोष व्यक्त कर रहे है और पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ हुए अपराधिक मामले के खिलाफ कार्यवाही को करवाने की प्रशासन से मांग ज्ञापन द्वारा कर रहे है। जिला सागर एवं दमोह की विभिन्न तहसील इकाइयों ने आज ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सागर सचिव श्रीराम साहू , नितिन साहू पत्रकार ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के नाम आज गढ़ाकोटा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

गढ़ाकोटा तहसील पत्रकार संघ इकाई की तरफ से पत्रकार नितिन कुमार साहू, के साथ विगत माह अगवा कर रिवाल्वर की नोक पर मारपीट की गई जिस पर आज दिनांक तक पुलिस प्रशासन गढ़ाकोटा द्वारा एफआइआर अनावेदक राकेश शुक्ला एवं उसके गुर्गों के खिलाफ दर्ज नहीं की गयी,यह स्थानीय पुलिस प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

राकेश प्रजापति, शशि कुमार चौधरी, निलेश चौरसिया, सतीश साहू, श्रीराम साहू,शिव लाल आठिया ,मनोज कुमार साहू , पत्रकार संघ के तहसील कानूनी सलाहकार वकील राजेश चौबे और अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button