मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमढ़ी में भगवान जटाशंकर के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिल स्टेशन पचमढ़ी में भगवान जटाशंकर महादेव के मंदिर में दर्शन और पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रकृति की गोद में स्थित यह पावन तीर्थस्थल श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। भगवान शिव का यह दिव्य धाम आंतरिक शांति और विश्वास का अनुपम अनुभव कराता है।












