भीषण सड़क हादसा: बिजावर-किशनगढ़ मार्ग पर बस ने ली महिला की जान, पति गंभीर रूप से घायल

@छतरपुर। जिले के बिजावर अनुविभाग अंतर्गत किशनगढ़ मार्ग पर रैदासपुरा के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ़्तार ‘निगाहेँ करम’ नामक यात्री बस (क्रमांक CG 04 E 2670) ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना का विवरण
मृतक महिला: श्रीमती श्रीदेवी दुबे (उम्र 38 वर्ष)।
घायल: लखन दुबे (उम्र 45 वर्ष), मृतक महिला के पति और मोटरसाइकिल चालक।
वाहन: बिजावर से राजनगर जा रही ‘निगाहेँ करम’ नामक तेज रफ़्तार बस (बस नम्वर CG 04 E 2670)।
स्थान: बिजावर किशनगढ़ मार्ग पर रैदासपुरा के आगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को बिजावर से राजनगर की ओर जा रही निगाहेँ करम बस (CG 04 E 2670) ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को रैदासपुरा के समीप पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार श्रीमती श्रीदेवी दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे उनके पति लखन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल लखन दुबे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जांच जारी-
पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल लखन दुबे का उपचार जारी है। बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस दुर्घटना से बिजावर-किशनगढ़ मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।











