जमीनी विवाद में सगे भाइयो में खूनी संघर्ष दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
थोड़ी सी जमीन के विवाद में सगे भाइयों के बीच मे महाभारत छिड़ गया एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए खून के रिश्ते भूलकर एक दूसरे पर कुल्हाड़ी डंडो लाठियों से हमला कर दिया

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत टौरियाटेक में जमीनी विवाद में यादव परिवार के दो सगे भाइयों के बीच कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से एक दूसरे पर जमकर मारपीट की आठ लोगों के सिर फूटे हाथ पैर में एव शरीर में गंभीर से चोटे आई दो तीन की हालत गंभीर है।
सुबह 6 बजे खेत पर जा रहे रतिराम पिता जानकी यादव, पत्नी माया, लड़का नरेन्द्र , ओम प्रकाश, यादव को सकरा कुआ के रास्ते मे रोहित, प्रकाश, भोले ने कुल्हाड़ीयो से हमला बोल दिया जिससे रतिराम की हालत गंभीर है।
रात्रि में घर में जानकी, रोहित भोले, प्रकाश यादव सो रहे थे लाठी डंडे से रतिराम माया, नरेश, ओम प्रकाश ने हमला कर दिया सभी लोगो के सिर हाथ पैर शरीर मे चोटे आई जिससे जानकी यादव की हालात ज्यादा गंभीर है पुलिस दोनों पक्षों के सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(रिपोर्टर- अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)











