भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में माँ गुरुवर की दिव्य महाआरती संपन्न

उत्तरप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी महोबा के अम्बे पैलेस परमानन्द चौक में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं।
महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे बहन कु.गोमती व बहन कु. संध्या ने लगवायें! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं! महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को टीम प्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बहन अंजली रैकवार ने कहा कि जिस दिन से आप सत्य पथ पर बढ़ जाएगें जिस दिन से आप गुरुवर श्री के बताये मार्ग पर बढ़ जायेगें उसी दिन से आपके जीवन में परिवर्तन आता चला जाएगा।
हम गुरुवर के वह शिष्य हैं जो मान अपमान लाभ हानि से परे जीवन जीते हैं। नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए माँ की साधना करने में ही समाज का कल्याण निहित है!भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राकेश सिंह परिहार ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीते हुए समाज कल्याण के लिए संकल्पित हैं। मानव समाज दोराहे पर खड़ा है तय समाज को करना है कि उसे सत्मार्ग पर चलना है या दुष्कर्म के मार्ग पर चलना है। आज हमें एक चेतनावान ऋषि के सानिध्य में युग परिवर्तन की इस विशाल यात्रा में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यह सौभाग्य युग- युगांतर के बाद मानवजीवन में प्राप्त होता है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी श्री रामबाबू श्रीवास ने कहा कि एक सच्चा सद्गुरु जन्मो जन्म के पुण्यों के फलस्वरूप ही प्राप्त होता है। ऋषियों के सम्राट सिद्धाश्रम सिरमौर स्वामी सच्चिदानंद के अवतार परमपूज्य परमहंस योगीराज , 108 महाशक्ति यज्ञों के कर्ता सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने समाज के लिए अपने आप को तपस्यारत रखते हुए अपने शिष्यों को धर्म योद्धा बनाया है जो पूर्ण नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज कल्याण के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं।
अंत में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी ने महाआरती क्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल प्रजापति ने किया! महाआरती में सैकड़ों माँ भक्तों ने भाग लिया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!
(महोबा ब्यूरो चीफ अखिलेश कुमार शिवहरे )