मध्यप्रदेश
इस्तीफा मंजूर होते ही बोलीं निशा बांगरे मैं लडूंगी विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर करने की जानकारी सामने आई। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। शाम के समय निशा ने कहा कि मैं चुनाव लडूंगी। बुधवार गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करूंगी। बता दें कि आमला से चुनाव लड़ना चाहती हैं। पहले अटकलें लग रही थीं कि कांग्रेस उन्हें टिकट देगी पर कांग्रेस ने मनोज मालवे को मैदान में उतार दिया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है। निशा बांगरे को अपना प्रत्याशी बना सकती है।

















