भोपाल
मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी को 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में किया आमंत्रित

@भोपाल-आशुतोष द्विवेदी। आज भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव एवं सिद्धाश्रम रत्न श्री अजय अवस्थी जी द्वारा मध्य प्रदेश के मंत्री श्री लखन पटेल जी के साथ मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी से भोपाल स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। उन्हें 22–23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में सादर आमंत्रित किया। वहाँ उपस्थित अन्य आदरणीय मंत्रियों से भी भेंट हुआ।


















