छतरपुर

बाथरूम के लिए उठे गृहस्वामी को कट्टे की नोंक पर दो बदमाशों ने लूटा, बदमाश 2 लाख 70 हजार नगद और सोने की एक अगूंठी ले गए, थाने में लूट का मामला दर्ज

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। नया साल शुरू होते ही अपराधिक घटनाएं घटित होने लगी है कहीं हत्या तो कहीं हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं घटित हो गई और नए साल के ही पहले सप्ताह में थाना मातगुवां अंतर्गत सागर रोड़ पर रनगुवां तिराहे में कट्टे की नोंक पर दो बदमाशों ने गृहस्वामी को लूट लिया। बदमाश उसके घर से 2 लाख 70 हजार नगद और सोने की एक अगूंठी लेकर फरार हो गए। मातगुवां थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना मातगुवां अंतर्गत सागर रोड़ रनगुवां तिराहा निवासी जगदीश साहू रात को 2 बजे अपने घर पर बाथरूम के लिए उठा तभी दो लूटेरो ने उसे पकड़ लिया और कट्टा अडा दिया। कट्टा अड़ाकर बदमाशों ने अलमारी खुलबाई और उसमें रखे दो लाख 70 हजार नगद व एक अगूठीं लूट ली। यह बदमाश पहले से ही उसके घर में घात लगाए बैठे थे।

बदमाशों के भाग जाने के बाद पीडि़त जगदीश साहू ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर मातगुवां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लूटेरे भाग चुके थे। जगदीश साहू की रिपोर्ट पर थाना मातगुवां में अज्ञात आरोपियों के विरूद्व लूट का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय क्षेत्र में कभी गश्त नही होती है जबकि पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश है कि रात को पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिग करें। लेकिन मातगुवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात को पुलिस की पेट्रोलिग ना के बराबर है जिस कारण अपराधी तत्व सक्रिय है इस तरह की घटना को लेकर मातगुवां थाना क्षेत्र के व्यापारी व आम नागरिक अपने आप को आसुरक्षित महसूस करने लगे है।

घटना के एक दिन पहले चौका में शुरू हुआ था ग्राम सुरक्षा पथ अभियान-
जगदीश साहू के साथ रात में लूट हुई और दिन में पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम चौका में नए साल पर नवाचार ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के लिए शुरू किया गया और इस नवाचार के तहत ग्राम सुरक्षा पथ अभियान का चौका में शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक स्वयं इस अभियान का शुभारंभ करने में मौजूद रहे, लेकिन रात के समय लूट की बारदात हो गई। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे है। वहीं थाना मातगुवां प्रभारी अंकुर चौबे ने बताया कि अटैम्प टू लूट की घटना है और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने भी लूट में 2 लाख 70 हजार रूपए और एक अंगूठी सोने की लूट होना बताया। लूटेरों तक पहुँचने में पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button