मध्यप्रदेश

प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और साधना से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी तबला वादन शैली, गहन संगीत समझ और साधना ने उन्हें विश्व स्तर पर एक अमिट पहचान दिलाई। ऐसी महान विभूति के जाने से संगीत और कला जगत में एक बड़ा रिक्त स्थान उत्पन्न हुआ है, जिसे भर पाना असंभव है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवार, प्रशंसकों एवं शिष्यों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन की कला और विरासत सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button