सागर

अष्टाविनायक देवालय प्रांगण मे माघ मेले का आयोजन

@गढ़ाकोटा-पीएल पटेल। विशाल माघ मेला नगर गढ़ाकोटा, सोनभद्र नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर (अष्टाविनायक) देवालय प्रांगण मे माघ मेले का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित गोपाल भार्गव स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया।देवालय में प्रातः काल से ही भजन पूजन विधि विधान अनुसार यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समस्त भार्गव परिवार ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।

प्राप्त जानकारी अनुसार सवा कुंटल तिली मुगद के (लड्डू) प्रसाद अभिमंत्रित रुद्राक्ष ,पूजन अर्चन कर श्री गणेश जी देवालय में आने वाले धार्मिक धर्म प्रेमी मातृशक्ति एवं जनमानस को पंडित गोपाल भार्गव स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री, मनोज तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा, राघवेंद्र गुरु ने अपने कर कमलो से अंग वस्त्र एवं प्रसाद वितरित किया भारी संख्या में नगर एवं( गांव)आसपास के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि मातृशक्ति बालक बालिकाओं ने देवालय में श्री गणेश जी को नमन कर प्रसाद  एवं पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button