मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

रानी कुशवाहा बनी भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण

गढ़ाकोटा/सागर। भारतीय जनता पार्टी के युग पुरूष, उत्कृष्ट विचारक, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मूलमंत्र अंत्योदय अर्थात जो सबसे नीचे है और सबसे पीछे, इस विचार को चरितार्थ करते हुए संगठन ने मेरे विधानसभा क्षेत्र रहली की निवासी जिला पंचायत सागर की सदस्य श्रीमती रानी कुशवाहा को भाजपा सागर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मेरी अनुशंसा और सुझाव को मान्य करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

श्रीमती रानी कुशवाहा का रहली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होना और फिर पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त होना, यह पिछड़े वर्ग और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मेरे द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम हैं।

यक्ष प्रश्न अभी भी कुशवाहा समाज सबसे नीचे और सबसे पीछे है?-
भाजपा संगठन पर्व’ अभियान के अंतर्गत बीजेपी मध्य प्रदेश द्वारा संगठनात्मक जिला सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा को बनाएं जाने पर जन चेतना मंडल एवं कुशवाहा समाज सजरा विकासखंड रहली जिला सागर मध्य प्रदेश हार्दिक बधाईयां जीवन के पथ पर अग्रसर रहे शिखर पर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है साथ ही समाज एवं भाजपा संगठन को मजबूत करने में आपका योगदान प्रसंसनीय रहे।

(गढ़ाकोटा रिपोर्टर- पुरुषोत्तम लाल काछी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button