सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान करीब 2 किलो गांजा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला आरोपिया सुमित्रा यादव एनडीपीएस के 3 अपराध में लिप्त

छतरपुर। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पन्ना रोड न्यू पंचवटी ढाबा के पास मैदान में मादक पदार्थ गांजा की सूचना प्राप्त हुई। थाना सिविल लाइन पुलिस त्वरित कार्यवाही करते मौके पर पहुंची, मैदान में एक व्यक्ति बैग लिए खड़ा था। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर पॉलिथीन के दो पैकेट में गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 2 किलो कीमत करीब 35 हज़ार रुपए जप्त कर अवैध मादक पदार्थ लिए युवक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर उक्त गांजा सटई रोड के सुमित्रा यादव के पास से विक्रय करने हेतु लाना बताया गया।
अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त दोनो आरोपी- 1. अभियुक्त अनिल सिंह दहायत पिता बुद्ध सिंह निवासी हनुमान टोरिया के पास छतरपुर
2. अवैध मादक पदार्थ विक्रेता महिला आरोपिया सुमित्रा यादव निवासी सटई रोड छतरपुर के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला आरोपिया सुमित्रा यादव एनडीपीएस के 3 अपराध में लिप्त है, अरोपिया की तलाश की जा रही है, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, आरक्षक दिनेश मिश्रा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, पवन एवं महिला आरक्षक पुष्पा की भूमिका रही।