थाना सिविल लाइन पुलिस की 24 घंटे में एनडीपीएस की दूसरी कार्यवाही
2 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 60 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 51 कुंतल अफीम के पौधे, 755 किलोग्राम गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 13500 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में एनडीपीएस की दो कार्यवाही की है, दोनों कार्यवाही में करीब पौने 7 किलो गांजा जप्त किया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गठेबरा ब्रिज ढाबे के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की सूचना प्राप्त हुई। थाना सिविल लाइन पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुवे मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर वहां पर खड़े व्यक्ति की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी के अंदर गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 2 किलो 100 ग्राम से अधिक, मोबाइल फोन कुल संपत्ति कीमत करीब 45 हज़ार रुपए जप्त कर अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त आरोपी खेमचन्द्र प्रजापति पिता राम बहादुर प्रजापति निवासी ग्राम गंज थाना बमीठा को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी, उप निरीक्षक बलराम सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सत्येन्द्र, सैनिक प्रेमचंद की भूमिका रही।