Uncategorized

थाना प्रभारी की त्वरित व सूझबूझभरी कार्यवाही से बड़ा हादसा होने से टला

छतरपुर। आज दोपहर जिले के थाना बिजावर पुलिस को बिजावर बस स्टैंड के पास में एक अंडे के ठेला में एलपीजी सिलेंडर से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, मौके पर शीघ्र ही आवश्यक व्यवस्था के साथ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम सूझबूझ के साथ एलपीजी सिलेंडर को गीली जूट की बोरियों एवं बजरी के माध्यम से ढक कर आग पर नियंत्रण पाया गया और सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद किया गया।

सावधानी एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस पास की दुकानों से सामान निकाला गया, जिससे आग बढ़ ना सके, साथ ही पास में लगे ट्रांसफार्मर तक आग ना पहुंच सके, पॉवर कट करवाया गया, व्यवस्था की गई और आग को बुझाया गया। पानी की पाइपलाइन के माध्यम से आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सका। जिस स्थान पर आग लगी थी बगल में ट्रांसफार्मर था, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाला क्षेत्र, बाजार व रहवासी मोहल्ला था, आग अगर वहां तक पहुंच जाती तो बड़ी आगजनी की घटना और अनहोनी की संभावना हो सकती थी।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई, थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी, थाना बिजावर से सहायक उप निरीक्षक किशन लाल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक अनीता एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button