देश

हत्या के लिए उकसाने पर बदली धारा, पेशी के बाद देवर गया जेल

उत्तरप्रदेश। बांदा जिले में पैलानी थाना के अलोना में फांसी से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मृतका के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात सामने आई थी। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई है। ऐसे में हत्या की धारा आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर आरोपित देवर को जेल भेजा गया।

अलोना गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय विवाहिता घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेत गए थे। शाम को पति घर लौटा तो पत्नी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पति ने छोटे भाई पर पत्नी से छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। मामले में तिंदवारी के तेरहीमाफी निवासी मृतका के भाई ने बहनोई के छोटे भाई सहित पांच को नामजद करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर हृदयेश पटेल और ऋषिकेश ने वीडियोग्राफी में किया था। मौत की वजह हैंगिंग आई थी। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार ने बताया कि मौत की वजह फांसी आने पर हत्या की धारा आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम की गई है।

(रिपोर्टर- पंकज शिवहरे बांदा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button