विधायक के अथक प्रयासों से सलैया पडखुरी को मिला अतिरिक्त भवन
सरपंच ने किया भूमि पूजन जताया विधायक का आभार

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक अपने छेत्र की कितनी चिन्ता करते हैं यह विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की मांग पर सांसद ने सलैया पडखुरी पंचायत के लिए अतिरिक्त भवन की स्विक्रती प्रदान की।
निर्माण कार्य के पूर्व पंचायत के मुखिया सरपंच बाबू ग्रोवर ने ग्रामीणों की उपस्थिति मे भूमि पूजन कर विकास कार्य को गति प्रदान की। सरपंच बाबू ग्रोवर ने जानकारी देते हुए कहा की। हमारी ग्राम पंचायत सलैया पडखुरी के लिए हमारे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के प्रयासों से सांसद महोदय जी ने सांसद निधि से लागत 15 लाख का अतिरिक्त भवन को स्विक्रती प्रदान की।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी का समय समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है जिसे लेकर हम विकास कार्य करते हैं। अगर हमारे विधायक हमे योजनाओं का लाभ न दिए तो पंचायतो व विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र मे विकास कैसे होता मुमकिन ही नही है। भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम गाव की कन्याओं ने दिप प्रज्वलित कर शुभ कलश के साथ सरपंच का भव्य स्वागत किया पंडित पूजारियो द्वारा भूमि का पूजन कर भगवान से प्रार्थना कर विघ्नवाधा दूर करने की प्रार्थना की गयी।
इस दौरान सरपंच बाबू ग्रोवर के साथ धन्नीलाल पटेल मंजू सिंह परिहार विष्णु प्रसाद चौधरी मोनिका विश्वकर्मा रुक्मणी पटेल भागवली पटेल गणेश कुशवाहा तथा पंचायत के सभी नर नारी उपस्थित रहे।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















