“मुस्कान अभियान” के तहत महिला थाना, महिला सुरक्षा शाखा एवं निर्भया मोबाइल द्वारा सांदीपनि विद्यालय में जाकर छात्र – छात्राओं से संवाद कर किया गया जागरूक

@छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत माह नवंबर में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन एवं छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। माह नवंबर में जिले में 17000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

आज महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक तबस्सुम खान एवं निर्भया मोबाइल टीम द्वारा छतरपुर मुख्यालय अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु जनजागरूक किया गया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी छात्र – छात्राओं को दी गयी।

पुलिस द्वारा बाल विवाह, बाल अपराध एवं बाल उत्पीड़न के दुष्प्रभावों के उदाहरण प्रस्तुत कर समझाइश दी गयी, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर होने एवं अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।











