छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

विधानसभा निर्वाचन 2023: छतरपुर जिले की छः विधानसभा क्षेत्रों में 84 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधान सभा निर्वाचन 2023 कराये जा रहे है। जिले में 21 अक्टूबर से प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया में सोमवार 30 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र भरने का अंतिम दिन था। नाम वापसी के बाद छतरपुर जिले की सभी छः विधानसभा में अब 84 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

महाराजपुर विधानसभा में 13 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर में 13 उम्मीदवारों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से नीरज दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी से कामाख्या प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी से अजय दौलत तिवारी, भागीदारी पार्टी से राकेश प्रजापति, निर्दलीय सचिन चौरसिया, बहुजन समाज पार्टी से इंजी. महेश चन्द्र कुशवाहा, आम आदमी पार्टी से इंजी. के.आर. पटेल, निर्दलीय पुष्पेन्द्र अग्रवाल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) परसराम पाल, जन अधिकार पार्टी से गिरजा प्रसाद कुशवाहा, निर्दलीय पुरूषोत्तम नायक पुजारी, निर्दलीय रामपाल अहिरवार, निर्दलीय नृपत कुशवाह।

चंदला विधानसभा में 09 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र चंदला में 09 उम्मीदवारों में लोकजन शक्ति पार्टी से लखन लाल अनुरागी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरप्रसाद अनुरागी, समाजवादी पार्टी से पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार, बहुजन समाज पार्टी से डी.डी. अहिरवार, राष्ट्रवादी भारत पार्टी से राजा भईया प्रजापति, जन अधिकार पार्टी से योगेश प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी से दिलीप अहिरवार, निर्दलीय रामदीन अहिरवार, निर्दलीय प्रेमचन्द्र वर्मा।

राजनगर विधानसभा में 19 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र राजनगर में 19 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द पटैरिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विक्रम सिंह, समाजवादी पार्टी से बृजगोपाल पटेल, बहुजन समाज पार्टी से डा. घासीराम पटेल, निर्दलीय पूनम अहिरवार, मालवा कांग्रेस से मु. इमरान, निर्दलीय दशरथ कुशवाहा, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से राजकुमार चौरसिया, निर्दलीय बीरेन्द्र पटेल, आम आदमी पार्टी से राजू पाल, निर्दलीय नीरज भैया जी, जन अधिकार पार्टी से हरिमोहन अहिरवार, निर्दलीय भूरा पटेल, निर्दलीय उमाकांत नामदेव, निर्दलीय विपिन शर्मा, निर्दलीय विपिन, जनता दल (यूनाईटेड) रामकुंवर रैकवार, निर्दलीय अजय सिंह यादव, निर्दलीय प्रमोद कुमार।

छतरपुर विधानसभा में 14 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में 14 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी से ललिता यादव, बहुजन समाज पार्टी से डीलमणि सिंह उर्फ बब्बू राजा बुंदेला, निर्दलीय दीपक अहिरवार, जन अधिकार पार्टी से प्रेमचन्द्र अहिरवार, समाजवादी पार्टी से बेनी प्रसाद चंसौरिया, निर्दलीय ललता यादव, आम आदमी पार्टी से भागीरथ पटेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया, निर्दलीय नवाब खान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से रामचरण अहिरवार, निर्दलीय हरिशचन्द्र राज, निर्दलीय मनोज कुमार अग्रवाल, सपाक्स पार्टी से एड. राजा प्रजापति, निर्दलीय जवाहर लाल द्विवेदी।

बिजाबर विधानसभा में 14 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र बिजावर में 14 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी से बब्लू राजेश शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से चरण सिंह यादव, समाजवादी आम जनता दल से रिषि राज यादव, बहुजन समाज पार्टी से महेन्द्र कुमार गुप्ता, निर्दलीय रामदेवी अहिरवार, निर्दलीय जगदीश प्रसाद मिश्रा, निर्दलीय चरण सिंह यादव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से परम लाल पटेल, भारतीय सभ्यता पार्टी से लीलाधर राजपूत, निर्दलीय भागीरथ तिवारी, आम आदमी पार्टी से अमित भटनागर, निर्दलीय जगदीश शिमल कुशवाहा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चेतराम अहिरवार, निर्दलीय मु. फरीद सौदागर।

बड़ामलहरा विधानसभा में 15 उम्मीदवार-
विधानसभा क्षेत्र मलहरा में 15 उम्मीदवारों में निर्दलीय करन सिंह लोधी, भारतीय जनता पार्टी से कुुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, निर्दलीय धर्मेन्द्र कुमार साहू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से बहिन रामसिया भारती, आम आदमी पार्टी से चन्दा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से देवेन्द्र लोधी, निर्दलीय अर्जुन सिंह चंदेल, बहुजन समाज पार्टी से लखन रामटोरिया, निर्दलीय हरि सींग गौड़, निर्दलीय नारायण अहिरवार, निर्दलीय पन्चू अहिरवार, निर्दलीय बालकिशन काछी, विंध्य जनता पार्टी से अनुज दिनेश यादव, निर्दलीय आशुतोष पाठक, निर्दलीय सरमना कुशवाहा।

इन अभ्यर्थियों ने लिए नाम वापिस-
विधानसभा महाराजपुर से निर्दलीय लेखराम पटेल, चंदला से निर्दलीय आर.डी. प्रजापति, निर्दलीय परशु राम तिवारी, बिजावर से निर्दलीय राकेश, समाजवादी पार्टी से रेखा यादव, भुवन विक्रम सिंह, निर्दलीय रमाकांत शुक्ला, निर्दलीय कैलाश कुशवाहा, निर्दलीय छिकोड़ी उर्फ छकिया, मलहरा से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मनोज यादव, निर्दलीय अमितेश प्रताप सिंह ठाकुर, निर्दलीय देवीदीन उर्फ कलन अहिरवार, निर्दलीय मोतीलाल यादव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button