मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

ज्वाइन करने के बाद एक्शन मे आये साहब, 4 कर्मचारियों के बदले चार्ज

छतरपुर। जनजातीय कार्यविभाग की सालो से बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नावागत जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मनोज कुमार अहिरवार ने ज्वाइन करने के बाद विभाग की सालों से बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से सोमबार को बड़ा बदलाव करते हुए रामबाबू शुक्ला को छात्रावास शाखा से हटाते हुए लेखा और राहत का कार्य सौंपा गया हैं। शिवकुमार अग्रवाल को राहत शाखा से हटाकर स्थापना शाखा का प्रभार सौंपा गया हैं। श्री मती वर्षा पटेल को स्थापना से हटाते हुए आवास एवं स्टेशनरी शाखा का कार्य सौंपा गया हैं वहीं श्री मती हिमानी चौरसिया को आवास एवं स्टेशनरी से हटाकर छात्रावास शाखा का प्रभार सौंपा गया हैं।

आपको बता दे की विगत 1 वर्षों मे विभाग की छात्रावास एवं स्थापना शाखा सबसे विवादित शाखा रही हैं। सूत्रों ने बताया की जहां स्थापना शाखा से कई अहम् दस्तावेज विभाग से बाहर निकाले गए हैं तो वहीं छात्रावास शाखा मे जमकर वसूली के आरोप भी हमेशा सामने आते रहे हैं जिसकी नावागत अधिकारी को जांच भी कराना चाहिए। लेकिन तत्कालीन अधिकारी के चहेते होने के चलते कभी कार्यवाही नहीं हुई यह पहला मौका हैं जब किसी अधिकारी ने ज्वाइन करते ही एक्शन दिखाना चालू कर दिया जिससे विभाग मे हड़कंप मचा हुआ हैं वहीं नावागत अधिकारी जिला संयोजक मनोज कुमार अहिरवार की भूरी-भूरी प्रशांसा हो रही हैं और विभाग की वेंपटरी व्यवस्था पटरी पर आना शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button