उत्तरप्रदेश

माँ-गुरुवर की दिव्य मासिक महाआरती संपन्न

महोबा@अखिलेश कुमार शिवहरे। नशा मांसाहार से मुक्त चरित्रवान,भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न की गई।

साधना के शुभारंभ में परमपूज्य गुरुवर श्री एवं माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे क्रमशः दिव्यांश सेन जी व कु.प्रियांशी सिंह जी द्वारा लगवाए गए तत्पश्चात शंखध्वनि करते हुए दिव्य महाआरती क्रम पूर्ण किया। साधना समापन के पश्चात उपस्थित सभी माँ भक्तों को टीम प्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा जी ने भी गुरुवर श्री के द्वारा प्रदत्त की गई साधना क्रियो की जानकारी प्रदान की। भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील संगठन मंत्री श्री रामबाबू कुशवाहा जी ने कहा कि परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सानिध्य में जीवन जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसे व्यर्थ नहीं गंवाना है जनकल्याण में इस जीवन को समर्पित करना है। और माँ की साधना करें।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि परमपूज्य गुरुवर श्री ने समाज को एक त्रिवेणी प्रदान की है जिसकी प्रत्येक धारा जन जन के कल्याण के लिए समर्पित है। भगवती मानव कल्याण संगठन समाज में घर घर जाकर समाज को नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं और घर घर माँ की ज्योति जलाते हैं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम धर्म रक्षा के लिए समर्पित है और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर कर स्वच्छ राजनीति के लिए किया गया है। समाज में व्याप्त अनीति अन्याय अधर्म को दूर करने के लिए किया गया है। गुरुवर श्री की विचारधारा को अपने जीवन में धारण कर जन-जन तक पहुंचाना है जिससे समाज में परिवर्तन हो सके।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामबाबू श्रीवास जी ने कहा कि माँ की साधना से ही हमारी सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। पवित्र मन से किया गया एक दुर्गा चालीसा पाठ आपकी दिशा और दशा बदल देगा । परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपने शिष्यों को धर्म योद्धा बनाया है जिनके द्वारा समाज का परिवर्तन होगा । गुरुवर श्री के शिष्य पूर्ण नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज को भी नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संदेश देते हैं।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन कु. अंजली रैकवार जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। इस अवसर पर अखिलेश शिवहरे, मातादीन, बाबूलाल, गोविन्द, राकेश, अरविंद,शिवा, संजीव, कुसुम, लक्ष्मी, आशा, अनुसुइया, गोमती, संध्या, ममता,सरमन, जगदीश,पूरन, बलराम आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर शक्ति जल प्राप्त किया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button