पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया उद्घोषित

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।

थाना कोतवाली के धोखाधड़ी प्रकरण में आरोपी सल्ला यादव पिता विदेशी यादव बबलू यादव पिता घासीराम यादव निवासी ग्राम खरयाना थाना कटेरा जिला झांसी एवं कुलदीप यादव पिता बलबीर यादव निवासी ग्राम सलारपुरा पनवाड़ी जिला महोबा पर ₹5000
थाना सिविल लाइन के चोरी के प्रकरण में आरोपी शनि नाथ पिता छिद्दन नाथ एवं राजेश श्रीवास पिता परसद्दी श्रीवास निवासी अनगढ़ टोरिया छतरपुर पर ₹5000
थाना नौगांव के दुष्कर्म पास्को एक्ट के प्रकरण में आरोपी समीर राईन एवं प्रीति अहिरवार निवासी ग्राम मऊ सानिया पर ₹3000 एवं एक अन्य प्रकरण में आरोपी पर ₹10000
थाना बक्सवाहा के एक चोरी के प्रकरण में आरोपियों पर ₹10000
थाना राजनगर के चोरी के प्रकरण में आरोपी मिलन रैकवार निवासी ग्राम खजवा थाना राजनगर पर ₹3000
थाना भगवा के एक प्रकरण में आरोपी पर ₹5000 एवं दूसरे प्रकरण पर ₹3000
के इनाम की उद्घोषणा की गई है।
विगत दिनों में छतरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
थाना कोतवाली पुलिस ने ₹8000 के इनामी लूट के प्रकरण के आरोपी सियाराम कंजर ग्राम कंचनपुर थाना चंदला
थाना चंदला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ₹5000 के इनामी कल्ला यादव निवासी ग्राम बिलहरी
थाना गौरिहार पुलिस ने हत्या के आरोपी ₹5000 के इनामी में से जितेंद्र उर्फ जीतू अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा को गिरफ्तार किया है।

















