शीलिंग पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

छतरपुर। शीलिंग पब्लिक स्कूल में 30 अगस्त 2025 को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मार्च-पास्ट से हुई। संचालन संध्या श्रीवास्तव ने किया तथा वाइस प्रिंसिपल मीनाक्षी शुक्ला ने उद्देश्य और रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्या ख्याति गौतम ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर कहा कि यह समारोह जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चयनित विद्यार्थी –
हेड ब्वॉय : अभिषेक सिंह तोमर, पार्थ चतुर्वेदी, हेड गर्ल : अक्षिता यादव, कनिका पुरवार, एक्टिविटी कैप्टन : लावण्या अनुरागी, स्पोर्ट्स कैप्टन : रिदा शेख
हाउस कैप्टन – जल : नन्दनी यादव, पर्व चतुर्वेदी; वायु : सौम्या अरजरिया, सिद्धार्थ साहू; पृथ्वी : अजीमा मिर्जा, युवराज यादव; अग्नि : निष्ठा सिंह, हिमांशु अहिरवार, हेड ब्वॉय अभिषेक सिंह तोमर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर समीक्षा तिवारी, मोहिनी खरे, नम्रता सिंह, रेशु अरजरिया सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। प्रबंध निदेशक संजीव आर. नगरिया ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

















