बड़ी खबर: झाँसी-खजुराहो फोरलेन पर आधा दर्जन से ज्यादा गायों की मौत

बमीठा@अशोक नामदेव। झाँसी-खजुराहो फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई। यह घटना गंज ब्रिज के पास हुई रात से ही ये गायें सड़क पर मृत अवस्था में पड़ी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसने गायों को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद, अभी तक फोरलेन अथॉरिटी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस लापरवाही से लोगों में रोष है।
घटनास्थल पर बिखरी पड़ी गायों को देखकर लोग आक्रोशित हैं और लोग वाहन चालक पर FIR दर्ज करने की कर रहे मांग, कल रात से पूरे रोड पर मृत अवस्था में पड़ी गाये। क्षेत्र में कई गोशालाएं संचालित है सरकार से भूसा पानी रखरखाव की राशि समूह संचालन को मिलती फिर गोशालाओं में आवारा गोबंश को क्यो नही रखा जाता कलेक्टर श्री पार्थ जसवाल को कढ़े कदम उठाकर गोशालाओं को संचालित करने वाले समूहों की जाँच करवा कर जिन गोशालाओं में मवेशी नहीं है सरकार से मिलने वाली राशि पर रोक लगाकर अभी तक जितनी भी राशि समूहों को दी गई रसधी वसूलने की कार्यवाही करनी चाहिए।
(रिपोर्टर- अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)











