सागर

रहली में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया जंगी प्रदर्शन

सरकार का पुतला जलाने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

@चौधरी शशि कुमार कुर्मी सागर। विगत दिनों सागर कलेक्टर के द्वारा किसानों के पराली जलाने को लेकर सख्त कार्यवाही करते है पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए है।कलेक्टर के आदेश के वाद रहली क्षेत्र के दो किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसी बात से नाराज कांग्रेस जनों के द्वारा मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक एवं सागर कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं सरकार की अर्थी विभिन्न मार्गों से निकलकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन उसे पुलिस ने वाटर केनन के द्वारा नाकाम कर दिया।पुतला दहन को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई।कांग्रेस पार्टी के द्वारा कलेक्टर के पराली जलाने के आदेश को वापिस लेने की मांग प्रमुखता से की है।

Related Articles

Back to top button