सागर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश (बुंदेलखंड )की बेटी महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को एक करोड रुपए देने की घोषणा की

सागर@पीएल पटेल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन लाल यादव ने महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल विजेता सागर संभाग की ग्राम घुवारा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेगी एवं खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूएगी।

सुश्री क्रांति के प्रदर्शन से प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी राज्य सरकार का उद्देश्य है कि खेल के हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश की बेटियां अग्रणी भूमिका निभाएंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की बेटी एवं भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी को एक करोड रुपए देने की घोषणा की।

नवी मुंबई में खेले गए, विश्व कप क्रिकेट मैच मेंभारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार वनडे के विश्व कप में पहुंची हैं। भारत ने 50 ओवर में 298 रन बनाए जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर आउट हो गई। सागर संभाग की क्रांति एवं संपूर्ण भारतीय टीम को पहली बार विश्व विजेता बनने पर बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएकुछ दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाज सुश्री क्रांति गौड़ जिन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल वर्तमान विधायक रहली विधानसभा क्षेत्र पंडित गोपाल भार्गव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया था।

Related Articles

Back to top button