शीलिंग पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में दिखाई धाकड़ प्रतिभा

छतरपुर। अमरकंटक और मंडीदीप: शीलिंग पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित 69वीं और 11वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
69वीं प्रतियोगिता (8-11 अक्टूबर 2025, अमरकंटक, अनूपपुर) में स्कूल के 6 खिलाड़ियों — वैश्न्वी त्रिवेदी, अदित्रि नगरिया, सानवी पटेरिया, सत्यम सिंह, अंशिका सिंह और आयुष्मानराज रावत — का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसी में सत्यम सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

11वीं प्रतियोगिता (29-31 अक्टूबर 2025, मंडीदीप, रायसेन) में बालक वर्ग में युवराज यादव, अजय यादव और आजाद यादव ने शानदार खेल दिखाया। बालिका सब-जूनियर वर्ग में अंशिका सिंह ने भी रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के एम.डी. श्री संजीव नगरिया और प्राचार्या श्रीमती ख्याति गौतम ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। विजेताओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 8000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उप-प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला सेपकटकरा खेल के कोच श्री उमंग चतुर्वेदी, समीक्षा तिवारी, रेशु अरजरिया, प्राची बुंदेला भी उपस्थित रहीं और सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।विद्यालय परिवार को अपने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर अत्यंत गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य व नई ऊँचाइयों की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

















