दमोह
बड़ी खबर: कुल्हाड़ी मारकर खेतों में अधेड़ की हत्या

दमोह@शिवलाल। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी बालाकोट मार्ग महर्षि स्कूल के पीछे खेतों में कुल्हाड़ी मार कर एक अधेड़ की हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। मृतक मुकेश यादव किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग का निवासी बताया गया है,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, एएसआई अभय सिंह,प्रधान आरक्षक सचिन, आरक्षक रुपेश, हेमराज सहित पुलिस पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया जा रहा है।


















