बिछुआ के अरहर में छिपा बैठा तेंदुआ ने तलाश के दौरान किया हमला

दमोह@शिवलाल। जिले के कुडई व सोजना पिपरिया गांव के पास बिछुआ अरहर के खेत फसल में दिखा तेंदूआ। आपको बता दे कि विगत दो-तीन दिन से सूचना मिल रही थी,जहां वन विभाग की टीम तलाश कर रही थी।

अचानक आज दोपहर अरहर में छिपे तेंदुआ ने दो लोगों पर हमला कर दिया. जिससे एक आदमी को हाथ में चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मौके पर एसडीओ एमडी मानिकपुरी, वन रेंजर विक्रम चौधरी, हटा वन रेंजर ऋषि तिवारी के अलावा वन स्टॉफ ड्रोन के माध्यम से सर्च ऑपरेशन कर रहे है और साथ ही वन विभाग की टीम भी बाहर से आ रही है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन करेगी।
साथ में मौके पर पटेरा 112 डायल, पुलिस एएसआई दिलीप सिंह, पायलेट राहुल के साथ वन विभाग की टीम मौके पर, ग्रामीणों में दहशत में हैं वन विभाग का कहना धैर्य बना कर रखे। तेंदुआ के हमले से घायल हुए छत्रपाल सिंह लोधी और भल्लू सिंह को तत्काल अस्पताल में उपचार के बाद सहायता राशि ₹1000-1000 रूपये दी।

















