मध्यप्रदेश

स्व. झा के पैतृक निवास पहुँचकर मंत्री श्री शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ स्व. प्रभात झा के पैतृक निवास बिहार के ग्राम कोरियाही पहुँचकर श्रद्धांजलि दी। मंत्री श्री शुक्ला स्व. झा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. झा की धर्मपत्नि श्रीमती रंजना झा, उनके पुत्र श्री तुष्मुल झा एवं अन्य परिजन से मिलकर सांत्वना दी और ढाँढस बंधाया।

स्व. झा की कर्म भूमि मध्यप्रदेश का ग्वालियर चंबल क्षेत्र रहा है। स्व. झा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी रहें। उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में भी खासा दखल रहा है। उन्होंने समाचार पत्र स्वदेश में लम्बे समय तक पत्रकारिता की। भोपाल में वे पार्टी के मीडिया संवाद प्रमुख भी रहें। मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक भी रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button