छतरपुर

फायर कर हत्या के प्रयास में सम्मिलित 3 आदतन अपराधियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कट्टा एवं वाहन महिंद्रा थार बरामद

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। दिनांक 26 दिसंबर की रात्रि थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलानी में फरियादी दिग्विजय सिंह के घर में आरोपियों द्वारा चार पहिया वाहन से आकर पत्थर से हमला एवं जान से मारने की नीयत से खिड़की से फायर करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना गढ़ी मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर उक्त घटना में सम्मिलित 3 आरोपी

  1. दिग्गी राजा उर्फ़ लव प्रताप सिंह बुंदेला पिता राघवेंद्र सिंह उर्फ बॉबी
  2. रजऊ राजा उर्फ रमा प्रताप सिंह पिता राघवेंद्र सिंह उर्फ बॉबी
  3. बॉबी उर्फ़ राघवेंद्र सिंह बुंदेला पिता मजबूत सिंह बुंदेला सभी निवासी ग्राम कलानी
    को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन महिंद्रा थार एवं देशी कट्टा बरामद किया गया। उक्त घटना में सम्मिलित तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आदतन अपराधी दिग्गी हत्या का प्रयास, बलवा अवैध हथियार, अवैध शराब, एससी एसटी जैसे 21 अपराध, राघवेंद्र सिंह उर्फ बॉबी 6 एवं रजऊ 5 हत्या का प्रयास, अवैध हथियार जैसे अपराध में लिप्त हैं। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, उप निरीक्षक अजीत टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, सत्येंद्र, आरक्षक जुबेर, दशरथ, श्रीराम, काशीराम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button