छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

मॉकपोल अभ्यर्थियों व एजेंटों की उपस्थिति में संपन्न हुआ

छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। आयोग के निर्देषानुसार जिले के छः विधानसभा क्षेत्रों 48 महाराजपुर, 49 चंदला, 50 राजनगर, 51 छतरपुर, 52 बिजावर एवं 53 मलहरा में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मषीनों की गुरूवार को शा.उ.मा. विद्यालय क्रमांक 01 छतरपुर में बनाए गए विधानसभावार कक्षों में कमिषनिंग और मॉकपोल किया गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मषीनों की कमिषनिंग और मॉकपोल का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मषीनों के कमिषनिंग एवं मॉकपोल को देखा। उन्हांेने अधिकारियों को आयोग के निर्देर्षों का कड़ाई से पालन करने के निर्देष भी दिए।
मॉकपोल का विधानसभा चुनाव प्रेक्षक के. कन्ना बाबू, राजेष मीणा, कृष्णेन्दु साधुखान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः षिवाय अरजरिया द्वारा भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button