वार्ड न 34 नगर पालिका छतरपुर में स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र में 79 वा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

छतरपुर। जिला मुख्यालय की नगर पालिका के वार्ड न 34 नगर पालिका छतरपुर में स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र में 79 वा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद अधिवक्ता सुशील शिवहरे जी के द्वारा ध्वजारोहण किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

ध्वजारोहण के उपरांत आँगनवाड़ी में उपस्थित सभी बच्चों को मिठाई, पानी की बोतल,पेन्सिल बॉक्स उपहार स्वरूप दिए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह जी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा शर्मा जी,आँगनवाड़ी सहायिका श्रीमती लक्ष्मी गौंड जी, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता श्रीमती रजनी रैकवार जी,आँगनवाड़ी सहायिका श्रीमती प्रभा तिवारी जी, कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष श्री राजेश असाटी जी,श्री वर्मा जी, श्री शरद मिश्रा जी,अधिवक्ता श्री लक्ष्मी नामदेव जी, युवा नेता मोहम्मद बसीम खान जी, वार्ड न 34 के सफाई प्रभारी श्री संतोष रजक जी, श्री मनोज जी के साथ समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।



















