राजस्थान
भाजपा ने 3 पदाधिकारियों को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का था इनपर आरोप

राजस्थान। प्रदेश के सिरोही जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी द्वारा गुरुवार को निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इसमें तीनों कार्यकर्ताओं को संगठन से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के आरोप में दो पूर्व पदाधिकारियों और एक पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा पार्षद को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित और पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश सगरवंशी सम्मिलित है। आरोप है कि तीनों पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित रहे हैं।