कांग्रेस का चालचरित्र एवं चेहरा दर्शाता जीतू पटवारी का बयान

भाजपा युवा मोर्चा सहित महिला मोर्चा ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर मैहर मे जलाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
मैहर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए शर्मनाक बयान पर घोर विरोध जताते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सहित महिला मोर्चा मैहर द्वारा जीतू पटवारी का घंटाघर चौक पर पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रूप से, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, अम्बुज द्विवेदी, दिलीप त्रिपाठी,जितेंद्र शुक्ला, अमित राय, सूर्य प्रकाश चौरसिया, पारसनाथ तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, कुलदीप तिवारी, सतीश गौतम, उपस्थित हुए। पुतला दहन के पश्चात युवा मोर्चा विनय पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है जीतू पटवारी द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस का चाल चरित्र एवं चेहरा दर्शाता है।

कांग्रेस पार्टी सदैव ही इस तरह निंदनीय कृत्य करती आई है उनके नेता विवादित बयान देकर अपने शीर्ष नेतृत्व के सामने सस्ती लोकप्रियता चाहते है। आज जब महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पवित्र व्रत हरितालिका तीज है उनका दिन है तब जीतू पटवारी महिलाओं के पार्टी अपनी गंदी मंशा व्यक्त कर रहे है वे महिलाओं को अपमानित करके यह स्पष्ट संदेश देना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी किसी की चिंता नहीं करती।
रूपा राव ने कहा कि जहां एक ओर मध्य प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाएं चलाकर उनके
उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी महिलाओं के प्रति अपनी घिनौनी मानसिकता दर्शा रही है एवं यही कांग्रेस के लगभग समाप्त होने का कारण है। आने वाले समय में महिलाओं के साथ प्रदेश की संपूर्ण जनता कांग्रेस का और बुरा हाल करने वाली है जीतू पटवारी का यह बयान इस बात की पुष्टि करता है।
इस अवसर पर शशि मिश्रा, इंदु श्रीवास्तव, रीटा आहूजा, भक्ति शर्मा, रेखा दुबे, जयंती महेश तिवारी, मणिदीपकुलदीप तिवारी, सविता वर्मा, रूप में उपस्थिति रही।

















