छतरपुर

अवैध रूप से विक्रय हेतु संधारित दवाइयों के पाँच कार्टून जब्त, जब्त दवाइयों की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपए आंकी गई, औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम अंतर्गत की गई कार्यवाही

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले में दवाइयों के विक्रय में निगरानी एवं नशीली दवाओं के विक्रय की रोकथाम के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण सतत रुप से किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित दल द्वारा ग्राम पोस्ट निवारी में नरेन्द्र कुमार चौरसिया आ. स्व. स्वामीप्रसाद चौरसिया के अधिपत्य से अवैध रुप से विक्रय हेतु संधारित पाँच कार्टून दवाइयों जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार जब्त की गई, साथ ही तीन दवाओं के नमूने जाँच हेतु लिये गए, प्रकरण में आगामी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।जिले के अंतर्गत संचालित समस्त दवा विकताओं को निर्देशित किया गया है कि दुकान का संचालन औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावी अनुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button